रांची, अगस्त 24 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। शहर में सुरक्षित आवागमन और व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करने के लिए रांची नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान सोमवार को भी जारी रहा। निगम की इंफोर्समेंट टीम ने वीमेंस कॉलेज (साइंस ब्लॉक) के समीप कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे से 10 अस्थायी संरचनाएं हटाईं और 2 ठेले जब्त किए। इसके अलावा, सेंट जेवियर्स कॉलेज के सामने चलाए गए अभियान में 3 काउंटर और 2 टेबल जब्त कर फुटपाथ को मुक्त कराया गया। निगम अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटने से विद्यार्थियों, शिक्षकों और आम नागरिकों को आवागमन में सहूलियत होगी। व्यापारियों को दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। निगम ने आम जनता से सार्वजनिक मार्गों को साफ रखने में सहयोग मांगा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...