Ranchi News: विसर्जन तिथि और रूट मैप थाना में जमा करें : डीएसपी
रांची, अक्टूबर 3 -- Ranchi News: ओरमांझी, प्रतिनिधि। दुर्गापूजा को लेकर शनिवार को थाना परिसर में थाना प्रभारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में डीएसपी मनीष चंद लाल ने सभी पूजा समितियों से विसर्जन की तिथि और रूट मैप के साथ पूजा का शेड्यूल व समिति के सदस्यों की सूची जल्द थाना में जमा करने को कहा। उन्होंने अफवाह पर ध्यान नहीं देने और किसी तरह की सूचना मिलने पर तत्काल प्रशासन को जानकारी देने की अपील की। बैठक में दुर्गापूजा का त्योहार आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। पूजा समिति के सदस्यों ने शांति व्यवस्था के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने और खराब सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की। प्रशासन ने सरकार की गाइडलाइन की जानकारी भी दी। मौके पर अंचल अधिकारी उज्ज्वल सोरेन, उप प्रमुख रिजवान अंसारी, रणधीर कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.