Ranchi News: विश्व वॉलीबॉल दिवस पर जिला टीम का हुआ चयन
रांची, जुलाई 7 -- Ranchi News: खूंटी, प्रतिनिधि। विश्व वॉलीबॉल दिवस के अवसर पर मंगलवार को खूंटी जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता एवं चयन शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के आधार पर जिला टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, मेहनत और समर्पण का माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों से अपनी प्रतिभा को लगातार निखारने और बेहतर प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम रोशन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, सचिव पीटर मुंडू, विकास मिश्रा, विकास कुमार गुप्ता, गौतम रॉय, मनोज कुमार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.