Ranchi News: विश्व आदिवासी दिवस पर टांगर में होंगे विविध कार्यक्रम
रांची, अगस्त 3 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को टांगर गांव में विविध कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसे लेकर सोमवार को मुखिया देवंती उरांव की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि 9 अगस्त की सुबह टांगर गांव से बीजूपाड़ा चौक तक जागरुकता रैली निकाली जाएगी। इसके बाद सभा आयोजित कर आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और अधिकारों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। ग्रामीणों ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आसपास के गांवों में भी आमंत्रण देने का निर्णय लिया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस को सफल बनाने की तैयारी, गुवा पान तांती समाज की बैठक संपन्न आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.