Ranchi News: विशेष शिविर में नए मतदाताओं से लिए गए आवेदन
रांची, अगस्त 23 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत खूंटी एवं तोरपा विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित दो दिवसीय विशेष शिविर रविवार को संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मो. जावेद हुसैन के नेतृत्व एवं निर्देशानुसार आयोजित शिविर के दूसरे दिन भी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मौजूद रहे। इस दौरान पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम जोड़ने और आवश्यक संशोधन से संबंधित निर्धारित प्रपत्र प्राप्त किए गए। शिविर में ऐसे पात्र भारतीय नागरिकों ने फॉर्म-6 और निर्धारित घोषणापत्र के माध्यम से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आवेदन किया, जिनकी आयु एक अक्टूबर 2026 को या उससे पहले 18 वर्ष पूरी हो चुकी है अथवा पूरी हो जाएगी। ऐसे नागरिकों को आवेदन का अवसर दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.