Ranchi News: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में कोई पात्र मतदाता न छूटे : आदिल अजीम
रांची, जुलाई 20 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से न छूटे। इसी उद्देश्य से चान्हो पश्चिमी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य आदिल अजीम ने विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से अभियान की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पात्र नागरिकों को एसआईआर फॉर्म भरने और समय पर जमा कराने में हरसंभव सहयोग किया जाए। दौरे के दौरान कई मतदाताओं ने फॉर्म भरने, दस्तावेजों और प्रक्रिया से जुड़ी समस्याएं बताईं, जिनके त्वरित समाधान का निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिया। आदिल अजीम ने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए और किसी को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.