Ranchi News: विशेष अभियान में तीन फरार वारंटी गिरफ्तार
रांची, जुलाई 20 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। विशेष अभियान के तहत चान्हो थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। तीनों के खिलाफ न्यायालय से पुराने वारंट जारी थे। पुलिस के अनुसार, चोरी के एक मामले में मसमानो निवासी अब्बास अंसारी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, चेक बाउंस से जुड़े मामलों में चोड़ा निवासी दीपक इंदवार और चलियो सिटी निवासी भरतदेव टाना भगत को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। चान्हो थाना पुलिस ने बताया कि न्यायालय से जारी पुराने वारंटों के निष्पादन के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Roorki News: चेक बाउंस मामले का फरार वारंटी गिरफ्तार फरार वारंटियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.