रांची, जुलाई 26 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के आमटांड़ निवासी भारती सिंह ने रविवार अपराह्न करीब तीन बजे रातू महाराजा तालाब में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। तालाब में महिला को डूबता देख स्थानीय युवकों ने मछली पकड़ रहे लोगों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाहर आने के बाद महिला कुछ भी बोल नहीं रही थी। इसके बाद स्थानीय युवक विकास सिंह ने रातू पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद महिला को थाना लाया गया। थाना में पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम भारती सिंह बताया। पुलिस ने महिला से मिली जानकारी के आधार पर उसके परिजनों को बुलाया। इंस्पेक्टर आदिकांत महतो ने बताया कि पड़ोसियों और परिजनों के अनुसार महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और परिवार में अक्सर विवाद होता रहता है। महिला की गोतनी ने भी बताया कि वह पहले भी इस तरह का प्रयास क...