रांची, सितम्बर 14 -- Ranchi News: रांची। रांची के एक निजी बैंक में कार्यरत महिला करिशमा कुमारी ने पति पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इस संबंध में कटहल मोड़ निवासी करिशमा कुमारी ने अपने पति ब्रजेश झा के विरुद्ध अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। करिशमा का आरोप है कि उनके पति ने दस सितंबर की शाम उनके साथ अरगोड़ा चौक पर मारपीट की। उन्हें चरित्रहीन कहते हुए मारा। इससे पहले भी वह उनके साथ मारपीट व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया करते हैं। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...