Ranchi News: विरोध-प्रदर्शन के बीच डेढ़ घंटे तक मेन रोड समेत कई मार्ग पर लगा जाम
रांची, अक्टूबर 26 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। शहर के व्यस्त मार्ग मेन रोड, कचहरी रोड, पुस्तक पथ, जैन मंदिर रोड व श्रद्धानंद पथ सोमवार को डेढ़ घंटे से अधिक समय तक जाम रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कचहरी रोड के श्रद्धानंद पथ में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश कार्यालय का घेराव-प्रदर्शन को लेकर जाम की स्थिति बनी। जिस वजह से दिन के ढाई से चार बजे तक कई प्रमुख मार्ग पर वाहनों की लम्बी कतार लगी रही। जाम में कई स्कूल की बसें भी काफी देर तक फंसी रहीं। वहीं वाहनों का लोड़ बढ़ने से आसपास के बाई लेन व लूप लाइन पर भी दो और चार पहिया वाहनों पर सवार लोग जाम में फंसे रहे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: खरगे की टिप्पणी पर भाजपा ने घेरा कांग्रेस कार्यालय विरोध-प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की कचहरी रोड में रांची यूनिवर्सिटी गेट के एक छोर तक भीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.