Ranchi News: विधायक प्रतिनिधि ने विकास योजनाओं का किया उद्घाटन
रांची, जुलाई 18 -- Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा के विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी ने शनिवार को बुढ़मू प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और विधायक की ओर से विकास कार्यों को गति देने का भरोसा दिलाया। दौरे के दौरान गोपाल तिवारी ग्राम सहेदा पहुंचे, जहां कुछ दिन पहले 19 वर्षीय मुकेश यादव (पिता- लिटन यादव) के असामयिक निधन पर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि शमीम बड़ेहार, बबलू उरांव, प्रखंड अध्यक्ष बलराम साहू, सनोज यादव, प्रभु यादव, अरशद आलम सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.