रांची, जुलाई 26 -- Ranchi News: मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू प्रखंड के गोड़ाटोली गांव में रविवार को विधायक मद से निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने किया। यह पीसीसी सड़क गणराज के घर से मुरली साहू के घर तक बनाई गई है। उद्घाटन के बाद विधायक रामसूर्या मुंडा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। गांवों में सड़क, बिजली, पेयजल और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले खराब रास्ते और कीचड़ के कारण ग्रामीणों, विद्यार्थियों तथा मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। यह भी पढ़ें- Ranchi News: खेल संस्कृति को बढ़ावा देना मेरी प्राथमिकता : विधायक नई सड़क बनने से लोगों का आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास कार्यों...