रांची, जुलाई 4 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया के सहयोग से खूंटी जिले के पिडुल गांव निवासी सुरेश स्वांसी सकुशल अपने घर लौट आया है। सुरेश रोजगार के लिए कुछ दिनों पहले अपने साथियों के साथ गुजरात की एक कंपनी में काम करने गया था। यात्रा के दौरान अचानक उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई और वह साथियों से बिछड़ गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब पता नहीं चला तो साथियों ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिवार की चिंता बढ़ गई। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण गुजरात जाकर सुरेश को लाना संभव नहीं था। निराश परिवार ने अंततः विधायक सुदीप गुड़िया से मदद की गुहार लगाई। विधायक ने मामले को गंभीरता से लिया और कंपनी के सुपरवाइजर से संपर्क कर सुरेश की तलाश शुरू कराई। कुछ दिनों बाद सूचना मिली कि सुरेश उसी जगह फिर दिखाई दिया है। वि...