रांची, अगस्त 10 -- Ranchi News: खूंटी, मुरहू, प्रतिनिधि। जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षा विवाद को लेकर छात्रों के प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम के मद्देनजर सोमवार को खूंटी जिले में जिला एवं पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर रहा। छात्रों के रांची जाने की संभावना को देखते हुए सुबह से ही जिले के प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। रांची जाने वाली बसों और अन्य चारपहिया वाहनों की सघन तलाशी ली गई। खूंटी में एसडीएम दीपेश कुमारी, एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा, सर्किल इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह समेत कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: छात्रों के विधानसभा घेराव को लेकर बरही चौक और रेलवे स्टेशन पर बरती गई चौकसी पुलिस ने विभिन्न मार्...