Ranchi News: विधानसभा के 750 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा, धरना-प्रदर्शन और रैली पर रोक
रांची, अगस्त 5 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। झारखंड विधानसभा का सत्र गुरुवार से 12 अगस्त तक चलेगा। इसे देखते हुए नए विधानसभा परिसर के 750 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई है। इस दौरान जुलूस, रैली, धरना, प्रदर्शन, घेराव और आमसभा के आयोजन पर रोक रहेगी। निषेधाज्ञा सुबह छह से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस संबंध में सदर एसडीओ ने बीएनएसएस की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा जारी की है। यह आदेश झारखंड विधानसभा के 750 मीटर के दायरे में लागू होगा। हालांकि, झारखंड हाईकोर्ट परिसर को इससे अलग रखा गया है। आदेश के अनुसार, निषेधाज्ञा वाले क्षेत्र में पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एक स्थान पर जमा होने पर रोक रहेगी। सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारी-कर्मचारी, सरकारी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.