Ranchi News: विधानसभा का स्थापना दिवस समारोह सादगी से मनेगा
रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने बुधवार को झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस समारोह के आयोजन को लेकर अपने कार्यालय कक्ष में झारखंड विधानसभा के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में 22 नवंबर, 2026 को होने वाले समारोह की तैयारियों, कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। हाल के दिनों में झारखंड की राजनीतिक जगत से जुड़े लोगों के निधन एवं शोक की मनोदशा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष झारखंड विधान स्थापना दिवस समारोह सादगीपूर्ण तरीके से मनाये जाने साथ ही, 25 एवं 26 नवंबर को प्रस्तावित विशेष सत्र के मद्देनजर समारोह के स्वरूप और कार्यक्रमों को लेकर भी बैठक में विचार-विमर्श किये गये। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन 31 से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.