रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। बीआईटी मेसरा के यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक में इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। गुरुवार को उद्घाटन निदेशक डॉ. विजया लक्ष्मी ने किया। 'विद्युत वायरिंग पद्धतियां एवं सुरक्षा' विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को विशेषज्ञों द्वारा व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें लाइटिंग सर्किट, अर्थिंग और निवारक रखरखाव जैसे विषय शामिल हैं। मौके पर डॉ. सतीश कुमार, प्रशांत पांडेय, डॉ. मकबूल हुसैन, एसके महतो और बीएम प्रसाद उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...