Ranchi News: विद्युतकर्मियों की स्थिति में सुधार हो : अजय
रांची, अक्टूबर 9 -- Ranchi News: तमाड़, संवाददाता। झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ, ईस्ट डिवीजन की बैठक शुक्रवार को मां दिउड़ी मंदिर परिसर में गौतम कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय शामिल हुए। बैठक में विद्युतकर्मियों की समस्याओं, वेतन भुगतान में अनियमितता और बुनियादी सुविधाओं की कमी पर चर्चा की गई। अजय राय ने कहा कि विद्युतकर्मी जान जोखिम में डालकर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करते हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर सरकार और विद्युत निगम गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने समय पर वेतन भुगतान, आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर मानव दिवस कर्मियों के हित में स्थायी निर्णय लेने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर संघ चरणबद्ध आंदोलन करेगा। बैठक में संगठन मंत्री व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.