Ranchi News: विद्यालय में शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
रांची, सितम्बर 5 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रेम मंजरी उच्च विद्यालय, पिठोरिया में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक और कविता प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि बच्चों को सही दिशा देने में शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थियों ने भी शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। मौके पर पिठोरिया एजुकेशनल फाउंडेशन के निदेशक सुजीत कुमार केशरी, प्रधानाध्यापक विजय पांडे, सचित राणा, रंजीत तिर्की, नीरज देव, सुसित तिर्की, आशीष भूइंया, विनय कुल्लू, अनूप रंजन, संगीता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.