रांची, नवम्बर 5 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के तोरपा रोड स्थित लिटिल स्टेप विद्यालय में गुरुवार को बच्चों द्वारा तैयार की गई कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और हुनर का प्रदर्शन किया। छोटे-छोटे बच्चों की बनाई एक से बढ़कर एक कलाकृतियों को देखकर अतिथियों ने उनकी प्रतिभा की सराहना की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कर्रा की बीडीओ स्मिता नगेशिया और विशिष्ट अतिथि डॉ. जेके सिंह उपस्थित थे। विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला और पुरुष अभिभावकों के बीच कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर शिक्षा सराहनीय:बीडीओ स्मिता नगेशिया ने...