Ranchi News: विद्यालय भवन निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप
रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। बुढ़मू प्रखंड के कन्या विद्यालय उमेडंडा में नवनिर्मित भवन के निर्माण कार्य में उप मुखिया पवन राम और अधिवक्ता सर्फराज अहमद ने अनियमितता का आरोप लगाया है। मंगलवार को निर्माण स्थल पर उन्होंने गुणवत्ता और निर्धारित नियमों के पालन पर सवाल उठाए। आरोप है कि भवन निर्माण स्थल पर शिलापट्ट को मिट्टी से ढक दिया गया है। इसके अलावा पुराने रसोईघर का बिना अनुमति निर्माण कराने और निर्धारित नक्शे व बीम के अनुरूप काम नहीं किए जाने की बात भी कही गई। पवन राम और सर्फराज अहमद ने बताया कि पूर्व में भवन निर्माण के दौरान कॉलम में रॉड को निर्धारित स्थान पर मोड़कर लगाए जाने का विरोध किया गया था। इस संबंध में उपायुक्त को लिखित शिकायत भी दी गई थी। वहीं, निर्माण स्थल पर मौजूद ठेकेदार मोहम्मद एहसान ने कहा कि वह किसी त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.