Ranchi News: विद्यालयों में बच्चों को बताए गए रेबीज से बचाव के उपाय
रांची, अक्टूबर 27 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। उपायुक्त मो जावेद हुसैन के निर्देश पर पशुपालन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के विभिन्न विद्यालयों में रेबीज जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विद्यार्थियों को रेबीज के कारण, लक्षण, संक्रमण के खतरे और बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है। साथ ही, उन्हें पशुओं के काटने या खरोंचने की स्थिति में तत्काल उपचार कराने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को बताया जा रहा है कि रेबीज एक गंभीर और जानलेवा बीमारी है, जो संक्रमित पशु के काटने या खरोंचने से फैल सकती है। कुत्ते या किसी अन्य संदिग्ध पशु के काटने अथवा खरोंचने पर घाव को तुरंत साबुन और बहते पानी से कम से कम 15 मिनट तक अच्छी तरह धोना चाहिए। इसके बाद बिना देर किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर चिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.