Ranchi News: विद्यार्थियों ने पौधों की देखभाल का लिया संकल्प
रांची, सितम्बर 26 -- Ranchi News: रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड क्षेत्र के गरई स्थित विद्या विहार पब्लिक स्कूल में शनिवार को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापिका शकुंतला कुमारी की अगुवाई में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में 200 फलदार आम के पौधे लगाए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने हाथों से पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ:
पर्यावरण संरक्षण की शपथ कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापिका शकुंतला कुमारी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका ने कहा कि विद्यार्थियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.