Ranchi News: विद्यार्थियों ने चलाया दान संग्रह अभियान
रांची, अगस्त 4 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। संत ज़ेवियर्स कॉलेज के भूगोल विभाग के जियो क्लब की ओर से पातेड़, हुरुआ गांव के लिए चलाए जा रहे दान संग्रह अभियान का समापन मंगलवार को हुआ। यह अभियान 27 जुलाई से 4 अगस्त तक चलाया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों व शुभचिंतकों के सहयोग से 50 कॉपियां, 50 पैकेट सैनिटरी पैड, स्टेशनरी सामग्री और नगद राशि एकत्रित की गई। यह सामग्री 15 अगस्त को स्वाधीनता दिवस पर पातेड़ गांव के ग्रामीणों के बीच वितरित की जाएगी। इसी दिन वहां स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा एव सामाजिक जागरुकता विषयों पर एक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने में सम्राट, अलका, अंकित, राहुल, प्रीति, श्रेयश, अमन, उमंग व वंदना का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज के प्रति संवेदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.