Ranchi News: विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है खेल : प्राचार्य
रांची, जुलाई 24 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। टीसीआई डीएवी पब्लिक स्कूल, गोविंदपुर रोड स्थित जम्हार परिसर में शुक्रवार को क्लस्टर स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में एसएस डीएवी पब्लिक स्कूल खूंटी, पुंदाग, बरियातू, टंटवा तथा मेजबान टीसीआई डीएवी जम्हार के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन एसएस डीएवी पब्लिक स्कूल खूंटी के प्राचार्य एवं क्लस्टर पर्यवेक्षक मनोजेश्वर कुमार, विशिष्ट अतिथि सत्यनारायण राय, डॉ. अनिल दास तथा टीसीआई डीएवी के प्राचार्य एसके पाठक ने संयुक्त रूप से डीएवी ध्वज फहराकर किया। इसके बाद अतिथियों ने बैडमिंटन खेलकर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर प्राचार्य एसके पाठक ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.