रांची, अगस्त 11 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के हरमू विद्यानगर रोड नंबर एक में रहने वाले संजय कुमार सिंह के आवास से चोर ने सोना के जेवर समेत चार लाख रुपये से अधिक मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली। मामले में सूचक की लिखित शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। बताया गया है कि सोमवार को दिन के 11 बजे उनके मकान में कमरे में रखी आलमीरा से सोना का दो चेन, कान की बाली, झुमका, लॉकेट, अंगूठी, छह जोड़ा चांदी का पायल, बिछिया व अन्य कीमती सामान गायब हो गया। उन्होंने अंदेशा जताया है कि वे पिछले दिन आलमीरा की चाबी बनाने के लिए एक व्यक्ति को लेकर आवास पर आए थे। संभव है उसी ने चाबी तैयार करते समय वहां रखे जेवर की चोरी कर ली हो। इधर केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस मामले की गहराई से छानबीन में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...