रांची, जुलाई 25 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। कंदरी स्थित भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शनिवार को बीएड के विद्यार्थियों के लिए प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने विदाई समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. दीपाली पराशर, छात्र कल्याण अधिष्ठाता उपेंद्र उपाध्याय, विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार राय, आईक्यूएसी समन्वयक मनोज कुमार गुप्ता, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी विवेक राज जायसवाल और अन्य शिक्षकों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. दीपाली पराशर ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के चरित्र का भी निर्माण करता है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं उपेंद्र उपाध्याय ने अनुशासन और निरंतर सीखने की भावना को सफलता की कुंजी बताया। यह भी पढ़ें- आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा परिणाम...