Ranchi News: वित्त मंत्री से मिला चैंबर का प्रतिनिधिमंडल
रांची, अक्टूबर 10 -- Ranchi News: रांची। झारखंड चैंबर का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने त्योहारी सीजन में बाजार क्षेत्रों में मालवाहक वाहनों की आवाजाही और वाणिज्यकर सर्किलों में रिक्त पदों की समस्या पर चर्चा की। चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने परमिट और ई-वे बिल जांच के नाम पर वाहनों को रोकने और जब्ती जैसी कार्रवाई पर रोक लगाने का आग्रह किया। इसके अलावा वाणिज्यकर सर्किलों में संयुक्त आयुक्त के पद रिक्त रहने से पंजीकरण, संशोधन और वैधानिक फॉर्म जारी करने में हो रही परेशानी उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने रिक्त पदों पर नियुक्ति होने तक वरिष्ठ अधिकारियों को प्रशासनिक अधिकार देने की मांग की। मंत्री ने जल्द निर्णय लेने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.