रांची, अक्टूबर 7 -- Ranchi News: फोटो है- रांची,संवाददाता।सरला बिरला पब्लिक स्कूल में बुधवार को कैरेक्टर डिजाइन कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में विद्यार्थ्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने कैरेक्टर निर्माण, दृश्य कथा कथन और रचनात्मक डिजाइन से रोमांचक दुनिया से परिचित हुए। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन के छात्रा गुरूशरण भामरा ने फिल्म, वीडियो प्रोडक्शन और विजुअल कम्युनिकेशन में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव साझा किया। प्रधानाचार्या ने कहा कि एसबीपीएस में हमारा विश्वास है कि जब विद्यार्थियों को कल्पना करने , खोजने और सृजन करने की स्वतंत्रता दी जाती है। इस प्रकार कार्यशाला से बच्चों में रचनात्मकता वास्तविक रूप से विकसित होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...