Ranchi News: विजयादशमी पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग
रांची, अक्टूबर 13 -- Ranchi News: रांची, वसं। झारखंड ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ ने 21 अक्टूबर 2026 (विजयादशमी) को राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। संघ के महासचिव नितेश कुमार मिश्रा ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर छुट्टी की अधिसूचना जारी करने का आग्रह किया है। पत्र की प्रतियां राज्यपाल, मुख्यमंत्री, वित्त और कार्मिक विभाग को भी भेजी गई हैं। संघ का कहना है कि 2026 की अवकाश सूची में इसका प्रावधान न होने से बैंक कर्मचारियों में असमंजस है। अपने घरों से दूर पदस्थापित कर्मचारियों को परिवार के साथ त्योहार मनाने में असुविधा होगी। कर्मचारियों की भावनाओं और धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए संघ ने जल्द से जल्द सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: विजयादशमी पर 21 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.