रांची, अक्टूबर 21 -- Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। प्रखंड में विजयादशमी का उल्लास उस समय मातम में बदल गया, जब ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के खिजुर टोला में 15 वर्षीय छात्र की आत्महत्या की सूचना मिली। घटना से परिजन और स्थानीय ग्रामीण स्तब्ध हैं। जानकारी के अनुसार, छात्र ने विजयादशमी का मेला देखने रांची जाने की बात कहकर परिजनों से पैसे मांगे थे। रांची के पूजा पंडालों में अत्यधिक भीड़ होने की बात कहते हुए परिजनों ने उसे पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद कथित तौर पर छात्र ने आत्महत्या कर ली। मृतक मुनेश गोप का पुत्र था और आदिवासी बाल विकास विद्यालय में दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा:मंगलवार शाम घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स, रांची भेज दिया। ब...