रांची, सितम्बर 7 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। राष्ट्रीय हिंदू रक्षा दल (आरएचआरडी) की बैठक स्थानीय महात्मा गांधी धर्मशाला परिसर में आयोजित हुई। बैठक में सनातन समाज के विभिन्न प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान संस्था की गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष विजयदशमी के अवसर पर खूंटी में भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। संस्था के सदस्यों ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से दुर्गा उत्सव के दौरान विजयदशमी के दिन शस्त्र पूजन का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष कार्यक्रम को और अधिक भव्य एवं व्यापक स्वरूप देने की तैयारी की जाएगी।बैठक में दीपावली से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही संस्था की आगामी गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश तय ...