Ranchi News: विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में विभाग आपसी समन्वय रखें : डीसी
रांची, सितम्बर 28 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त मो. जावेद हुसैन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति (विकास) की बैठक हुई। बैठक में केंद्र और राज्य प्रायोजित विकास योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागों के बीच बेहतर समन्वय और निरंतर संवाद से ही योजनाओं का लाभ समय पर आम लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। बैठक में समाज कल्याण, पेयजल एवं स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, जेएसएलपीएस, पशुपालन, कृषि, आपूर्ति, सहकारिता, श्रम, नियोजन, सामाजिक सुरक्षा और खनन समेत अन्य विभागों की योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा हुई। उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.