रांची, अगस्त 2 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से रविवार को प्रारंभ किए गए- विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा, अभियान के शुभारंभ पर मारवाड़ी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), इकाई की ओर से कॉलेज के जेसी बोस सभागार में कार्यक्रम के सीधा प्रसारण की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ मनोज कुमार, रांची विश्वविद्यालय के एनएसएस समन्वयक डॉ किशोर सुरीन, कॉलेज के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी व कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी जय प्रकाश रजक व डॉ सीमा चौधरी ने उपस्थित सभी स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेटों और अन्य प्रतिभागियों को विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने अभियान का सीधा प्रसारण देखा। यह भी पढ़ें- विज्ञापन- वाईबीएन विश्वविद्यालय में नशामुक्त विकसित भ...