Ranchi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर
रांची, सितम्बर 29 -- Ranchi News: सोनाहातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बरेंदा पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार देर शाम तेज रफ्तार टाटा ऐस की चपेट में आने से बाइक सवार 21 वर्षीय राम सिंह मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, बिरदीडीह निवासी राम सिंह मुंडा बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान टाटा की ओर से आ रही टाटा ऐस ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर सोनाहातू थाना पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने घायल को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन काफी देर इंतजार के बाद भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद ग्रामीण घायल को निजी वाहन से सोनाहातू साम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.