रांची, जुलाई 28 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित सिमलिया धौनी फार्म हाउस के पास सोमवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बारस्ता सरना टोली निवासी 29 वर्षीय वसंत उरांव के रूप में हुई है। इस संबंध में मृतक के भाई संतोष उरांव के बयान पर मंगलवार को रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, वसंत उरांव दलादिली के पास किराये के मकान में रहकर एक सीमेंट दुकान में मजदूरी करता था। सोमवार रात वह पैदल कहीं जा रहा था, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।सूचना मिलने पर रातू पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। दुर्घटना के बाद...