रांची, नवम्बर 16 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रांची में रिसर्च स्कॉलर्स डे के दूसरे संस्करण का आयोजन सोमवार को किया गया। इसका विषय था 'विद्वतापूर्ण जांच से रणनीतिक प्रभाव तक: प्रबंधन पर पुनर्विचार'। इसमें संस्थान के पीएचडी और एग्जीक्यूटिव पीएचडी स्कॉलर्स के साथ डॉक्टोरल प्रोग्राम के पूर्व शोधार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में शोधार्थियों ने अपने शोध कार्य प्रस्तुत किए और विभिन्न विषयों पर विचारों और अनुभवों का आदान-प्रदान किया। तीन प्रारूपों में हुई शोध प्रतियोगिताएं

शोध प्रस्तुतियां और प्रतियोगिताएं कार्यक्रम के दौरान तीन प्रारूपों में शोध प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें फुल पेपर प्रेजेंटेशन, पेचाकुचा और थ्री मिनट थीसिस/पोस्टर स्लैम शामिल थे। इनके माध्यम से शोधार्थिय...