रांची, जुलाई 17 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। सदर अस्पताल खूंटी स्थित रक्त केंद्र के तत्वावधान में नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या-14 में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन रक्त केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आनंद किशोर उरांव एवं वार्ड पार्षद सेराफिना लकड़ा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर डॉ. आनंद किशोर उरांव ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि सदर अस्पताल में थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों और गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है। जिले में एकमात्र रक्त केंद्र होने के कारण रक्त की उपलब्धता बनाए रखने के लिए ऐसे शिविरों का नियमित आयोजन जरूरी है। उन्होंने इस जनकल्याणकारी पहल के लिए वार्ड पार्षद की सराहना करते हुए आभार व्...