Ranchi News: वरिष्ठ समाजसेवी मदन मोहन साहू का निधन
रांची, अगस्त 29 -- Ranchi News: रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड के बनई गांव निवासी वयोवृद्ध जनसंघी, पूर्व मुखिया एवं वरिष्ठ समाजसेवी मदन मोहन साहू (78) का शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। सामाजिक कार्यक्रमों में सभी समुदायों के बीच उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी। वे भाजपा रनिया मंडल अध्यक्ष सुशीला देवी के ससुर थे। उनके निधन पर कड़िया मुंडा, अर्जुन मुंडा, कोचे मुंडा, आनंद कुमार सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त किया। अंतिम संस्कार शनिवार को होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.