रांची, अक्टूबर 6 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। वनवासी कल्याण केंद्र रांची महानगर की ओर से 8 व 9 अक्तूबर को बरियातू स्थित आरोग्य भवन में दो दिवसीय 'वन सब्जी बाजार' का आयोजन होगा। मंगलवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र के संरक्षक जगलाल पाहन, अध्यक्ष डॉ विजय राज व सचिव प्रतीक भदानी ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समाज द्वारा संरक्षित पारंपरिक वन उत्पादों, पौष्टिक वन सब्जियों, औषधीय जड़ी-बूटियों और कंद-मूल को आम लोगों तक पहुंचाना है। साथ ही, इसके जरिए जनजातीय परिवारों और स्वयं सहायता समूहों की आजीविका को मजबूत करना व स्थानीय उत्पादों के प्रति जागरुकता बढ़ाना है। बाजार का उद्घाटन आठ अक्टूबर को दोपहर 2 बजे होगा। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत, विशेष अतिथि अखिल भारतीय ग्राम विकास टो...