Ranchi News: वन महोत्सव में विधायक ने किया पौधरोपण
रांची, जुलाई 20 -- Ranchi News: सोनाहातू, प्रतिनिधि। जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग से बचाव के लिए वृक्षारोपण ही सबसे प्रभावी उपाय है। इसी संदेश के साथ बारेंदा पंचायत के पावन स्थल सती घाट में सोमवार को वन महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर विधायक अमित महतो ने ग्रामीणों के साथ पौधारोपण किया और अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। खूंटी वन प्रमंडल के तमाड़ रेंज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विधायक अमित महतो ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। इस दौरान उन्होंने बरगद, पीपल, नीम और विभिन्न फलदार पौधे लगाए। पौधारोपण के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों के बीच विभिन्न प्रजातियों के पौधों का नि:शुल्क वितरण किया। अधिकारियों ने बताया कि सती घाट क्षेत्र को पर्यावरणीय रूप से समृद्ध बनान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.