Ranchi News: वन अधिकार की मांग को लेकर एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
रांची, जुलाई 27 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। वन अधिकार कानून के प्रभावी क्रियान्वयन और वनवासियों के अधिकार सुनिश्चित करने की मांग को लेकर प्रखंड के टाटी ग्रामसभा के ग्रामीणों ने सोमवार को वन बचाओ अधिकार समिति के बैनर तले एसडीओ रांची को ज्ञापन सौंपा। समिति की प्रखंड समन्वयक घासनी देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने वन अधिकार कानून के तहत व्यक्तिगत और सामुदायिक वन पट्टा, वन भूमि अधिकार, लघु वन उत्पादों के प्रबंधन और संरक्षण सहित कानून में मिलने वाले अन्य अधिकारों को जल्द लागू करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान केंद्रीय प्रभारी राजेश महतो, सुरेश मुंडा, समिति के अध्यक्ष बिनेश्वर बेदिया, सचिव सीताराम रजवार, टाटी पूर्वी के पंचायत समिति सदस्य सुधू बेदिया, ग्राम प्रधान भीम मुंडा, लखिराम बेदिया, जितबाहन बेदिया समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.