Ranchi News: वज्रपात से दो दुधारू मवेशी समेत तीन पशुओं की मौत
रांची, जुलाई 15 -- Ranchi News: बुढ़मू, प्रतिनिधि। भारी बारिश के साथ बुधवार दोपहर हुए वज्रपात की चपेट में आकर दो दुधारू गायों और एक बछिया की मौत हो गई। यह घटना बुढ़मू-मुरूपीरी पंचायत के उसकू गांव में हुई, जहां रीमा देवी (पति विश्वनाथ यादव) के तीनों मवेशी वज्रपात का शिकार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पशुपालन विभाग के चिकित्सक को फोन कर सूचना दी गई। चिकित्सक के पहुंचने के बाद तीनों मवेशियों का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद उन्हें मिट्टी में दफन कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर मुखिया सीता देवी और भाजपा नेता तारकेश्वर भारती ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.