Ranchi News: वज्रपात की चपेट में आने से महिला की मौत
रांची, सितम्बर 20 -- Ranchi News: मांडर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गोरे गांव में शनिवार शाम करीब पांच बजे मौसम खराब होने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से 35 वर्षीय शहीना खातून की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार, बारिश शुरू होने के बाद शहीना घर के पास बारी में पहले से काटकर रखे गये घास को लाने गयी थी। इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गयी। परिजन उसे तत्काल मांडर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रांची रेफर कर दिया। परिजन महिला को लेकर रांची पहुंचे और कई निजी अस्पतालों में उपचार कराने का प्रयास किया। बाद में उसे रिम्स ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। रविवार को रिम्स में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शहीना ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.