Ranchi News: वज्रपात की चपेट में आने से पांच मवेशियों की मौत
रांची, अगस्त 26 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के हारूहप्पा गांव में मंगलवार की रात करीब 10 बजे हुए वज्रपात की चपेट में आने से पांच मवेशियों की मौत हो गई। सभी मवेशी गांव निवासी किसान देवनाथ धान के बताए जा रहे हैं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों के अनुसार, वज्रपात देवनाथ धान के घर के समीप हुआ, जिसकी चपेट में आने से मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि मवेशियों की मौत से किसान को करीब डेढ़ लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के किसानों के लिए मवेशी आजीविका और खेती का महत्वपूर्ण सहारा हैं। ऐसे में एक साथ पांच मवेशियों की मौत से पीड़ित किसान को भारी आर्थिक क्षति हुई है。
घटना की जानकारी और पशुपालन विभाग के कर्मी घटना की जानकारी मिलने के बाद पशुपालन विभाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.