Ranchi News: वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोग घायल
रांची, अगस्त 23 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। कर्रा प्रखंड के चांपी गांव में रविवार दोपहर करीब एक बजे बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों में 35 वर्षीय सुशीला देवी, 35 वर्षीय रंका उरांव और आठ वर्षीय जीवन उरांव शामिल हैं। घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। परिजनों के अनुसार रविवार को बारिश के दौरान रंका उरांव अपने आठ वर्षीय बेटे जीवन उरांव के साथ घर पर मौजूद थे। बच्चे की चाची सुशीला देवी भी उसी समय घर में थीं। इसी दौरान तेज बारिश के बीच घर के समीप वज्रपात हुआ। इसकी चपेट में आने से घर में मौजूद तीनों लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल खूंटी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार तीनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.