Ranchi News: वज्रपात की चपेट में आने से किसान की मौत
रांची, अगस्त 27 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बरवादा गांव में गुरुवार को वज्रपात की चपेट में आने से 57 वर्षीय किसान भोला महतो की मौके पर ही मौत हो गई। भोला महतो रोजाना की तरह सुबह करीब नौ बजे बैल और बकरियों को चराने घर से निकले थे। वे बरवादा और मास्को गांव की सीमा पर स्थित झूमता टांड़ के पास मवेशी चरा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे अचानक जोरदार गड़गड़ाहट के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से वे बुरी तरह झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटनास्थल के आसपास मवेशी चरा रहे अन्य ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों और ग्रामीणों को दी। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.