रांची, अगस्त 23 -- Ranchi News: राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड के लोवाहातू गांव स्थित स्मार्ट स्टडी पॉइंट कोचिंग सेंटर में चेस्टा संस्था की ओर से खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन छात्र नेता राजू महतो और संस्था के संरक्षक हरेकृष्ण महतो ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर राजू महतो ने कहा कि खेल स्वस्थ जीवन, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का माध्यम है। पढ़ाई के साथ खेल भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। मौके पर गायत्री परिवार के महेंद्र नाथ महतो, डोमन प्रसाद मंडल, आदित्य चंद्र नाग, मुख्य संचालक परमेश्वर महतो, सुधीर महतो, नेशार अंसारी, बबीता कुमारी सहित शिक्षक, अभिभावक, विद्यार्थी, युवा और आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...