रांची, सितम्बर 20 -- Ranchi News: कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के लोधमा गांव में इंद मेला को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मेला स्थल ईनद टांड़ की साफ-सफाई के लिए रविवार को ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान दिलचंद्र नायक और मनीष सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से मेला स्थल की सफाई की। ग्रामीणों ने बताया कि इंद मेला को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। मेला स्थल को व्यवस्थित और स्वच्छ बनाने के लिए लगातार तैयारियां की जा रही हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सामूहिक श्रमदान के माध्यम से मेला स्थल की साफ-सफाई कर स्वच्छता के साथ सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया गया है। आने वाले दिनों में मेला स्थल पर अन्य आवश्यक तैयारियां भी पूरी की जाएंगी। सफाई अभियान में विष्णु नायक, विसु बैठा, कैलाश पाइक, शंकर ओधार, अमर केसरी, बिरसा ओधार सहित कई ग्रामीणों ने ...