Ranchi News: लोगों ने सरना धर्म को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
रांची, जुलाई 5 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। केंद्रीय सरना संगोम समिति, करम अखड़ा, खूंटी का 15वां स्थापना दिवस रविवार को धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष दुर्गावती ओडेया ने की। इस अवसर पर समाज के लोगों ने सरना धर्म, परंपराओं और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत झंडा बदली एवं रूढ़िवादी परंपरा के अनुसार सिंगबोंगा की पूजा-अर्चना से हुई। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इसके उपरांत सरना संगोम समिति, करम अखड़ा के अध्यक्ष दुर्गावती ओडेया एवं जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया द्वारा मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आदिवासी समाज के विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति प्रमाणपत्र देकर सम्मानित क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.